Honda CB 125 Hornet 2025 एक स्मार्ट और तेज़ 125cc बाइक है जिसमें मिलता है 11.14 PS पावर, Bluetooth कनेक्टिविटी, TFT डिजिटल डिस्प्ले, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और लगभग 60 kmpl का माइलेज। जानिए इसकी कीमत, इंजन स्पेसिफिकेशन, फीचर्स।
Honda CB Hornet 125 Engine Performance
Honda CB Hornet 125 में 123.94cc का सिंगल सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड, BS6 Phase 2 compliant इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.14 PS की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स है जो सिटी राइडिंग में स्मूद shifting देता है। यह बाइक 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 5.4 सेकंड का समय लेती है, जो इसे अपनी कैटेगरी में सबसे तेज़ बाइक बनाता है। परफॉर्मेंस के साथ-साथ इंजन refinement भी Honda की पहचान को बनाए रखता है।
ये भी पढ़ें – New Bajaj Pulsar 125-देती है 65 का माइलेज जानिए कीमत और फीचर्स 2025
Honda CB Hornet 125 2025 Price In India
Honda CB 125 Hornet 2025 की एक्स-शोरूम कीमत ₹95,000 से ₹1 लाख के बीच हो सकती है। बुकिंग अगस्त 2025 से शुरू होगी और लॉन्च के साथ सभी वेरिएंट्स व फाइनल प्राइस कंफर्म होंगी।
Honda CB 125 Hornet Mileage and Efficiency
Honda CB Hornet 125 का माइलेज लगभग 55–60 kmpl तक रहेगा। ETFi टेक्नोलॉजी से बेहतर फ्यूल इकोनॉमी मिलती है और सिटी राइड के लिए यह परफेक्ट है।
Honda CB Hornet 125cc Features and Display
Honda CB 125 Hornet बाइक में 4.2-inch TFT डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। Honda RoadSync ऐप से Bluetooth कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे नेविगेशन, कॉल अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल मिलते हैं। USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी शामिल है।
Honda CB Hornet 125cc Colours
Honda CB 125 hornet बाइक में golden USD forks, LED headlamp, muscular tank और sporty alloy wheels हैं। यह चार रंगों में आएगी: Siren Blue Yellow, Igneous Black, Blue Metallic और Sports Red।
Honda CB 125 hornet Safety Features
Honda CB 125 hornet में सिंगल चैनल ABS, इंजन किल स्विच, और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। ब्रेक्स में 240mm फ्रंट डिस्क और 130mm रियर ड्रम शामिल हैं।
प्रातिक्रिया दे